बिरनी में इंकलाबी नौजवान सभा ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

Advertisements

बिरनी में इंकलाबी नौजवान सभा ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : पुलवामा हमले में हुए बलिदान वीर जवानों को शनिवार शाम साढ़े सात बजे प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर भाकपा माले की युवा संगठन इंकलाबी नौजवान सभा के नेताओ ने केंडल जला श्रद्दांजलि दी। उपस्थित लोगों ने बलिदान हुए वीर जवानों की आत्मा की शान्ति के लिए एक मिनट का मौन धारण किया व ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही उनके प्रति नारे लगाए। वीर बलिदान जवान अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक तेरा नाम रहेगा के नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। प्रमुख रामू बैठा ने शहीदों के सम्मान में कई बातें कहीं। आरवाईए के राष्ट्रीय परिषद सदस्य राजेश विश्वकर्मा, आरवाईए के जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर बैठा, राजेंद्र तुरी, संतोष राम, जितेंद्र विश्वकर्मा, संतोष साव, सुनील राय , व्यवसायी उत्तम साव, दयानंद विश्वकर्मा, सुनील दास, दीपक विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top