बिरनी में एक कंबल–एक मुस्कान अभियान, तीन पंचायतों में 400 जरूरतमंदों को मिला कंबल

Advertisements

बिरनी में एक कंबल–एक मुस्कान अभियान, तीन पंचायतों में 400 जरूरतमंदों को मिला कंबल

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : लगातार बढ़ती ठंड व शीतलहरी से बचाव के लिए गरीब, असहाय एवं दिव्यांगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से ‘एक कंबल–एक मुस्कान’ अभियान के तहत गुरुवार को केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के तत्वावधान में केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति भरकट्टा मंडल द्वारा समाज के सहयोग से तीन पंचायतों में करीब 400 कंबलों का वितरण किया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम तुलाडीह, भरकट्टा भलुवा और सरंडा पंचायतों के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया, जहां ठंड से कांप रहे जरूरतमंद लोगों तक समिति के सदस्यों ने पहुंचकर उन्हें कंबल देकर राहत दिलाई। कंबल पाते ही असहाय गरीब एवं दिव्यांगों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी और उन्होंने माहुरी वैश्य समाज के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर समिति के उप सचिव जितेंद्र सेठ ने बताया कि यह कार्यक्रम केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष संजीत तर्वे एवं उपाध्यक्ष साहिल एकघरा के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। सेवा भाव को मजबूत करने और संगठनात्मक मजबूती के लिए केंद्रीय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप अभियान को निरंतर गति दी जा रही है।

उन्होंने बताया कि 14 दिसंबर को भी केंद्रीय माहुरी वैश्य नवयुवक समिति द्वारा भरकट्टा मंडल में रक्त संग्रह एवं स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया था, जिसमें 50 यूनिट रक्त संग्रह किया गया तथा करीब 250 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर आवश्यकतानुसार दवाएं वितरित की गई थीं। समिति का मानना है कि गरीब, असहाय एवं दिव्यांगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।

कंबल वितरण कार्यक्रम में राकेश तरवे, रामचंद्र राम, अरुण तरवे, प्रेम सागर राम, भोला राम, सुरेश राम, गोलू तरवे, चंदन तरवे, सुजीत लोहनी, बसंत निराला, राजीव सेठ, दीपक तरवे, संदीप गुप्ता, अनुज तरवे, सदानंद कुमार, प्रदीप राम, अमित तरवे, शम्भू सेठ, संजीव, सुनील राम, वीरू लोहनी, सुजीत सेठ, विनय तर्वे एवं सौरव भदानी सहित अन्य लोगों ने सक्रिय सहयोग किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top