



बिरनी में ईद-ए-मिलादुन्नबी पर जुलूस व फातिहा

शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन रहा सक्रिय, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : प्रखंड के विभिन्न मुस्लिम बहुल गांवों डबरी, लकरगढ्ढा, कुबरी, दलांगी, गुड्डीटांड़, माखमरगो, कपिलो, बेहराबद, हरदिया, शाखाबारा, कुसमय, मनकडीहा, चिरुडीह, बलिया, बलगो, पहरिया डीह, चरघरा, झरखी, दोनयाँ, तेतरिया-सलयडीह, बर्वाचातर, बिरनी, जरिडीह, मुरेना और जटाडीह सहित अन्य स्थानों पर शुक्रवार को ईद-ए-मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने हाथों में इस्लामिक झंडा लेकर जुलूस निकाला और फातिहा पढ़ी।
मौके पर मौलाना अख्तर ने पैगम्बर हजरत मोहम्मद की जीवन यात्रा और शिक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वे मानव इतिहास के सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्वों में से एक हैं। इस्लाम धर्म के अंतिम पैगम्बर ने समाज को समानता, भाईचारे और पांच मूल सिद्धांतों (शहादा, सलात, ज़कात, रोजा और हज) की सीख दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं, शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर बिरनी बीडीओ फणीश्वर रजवार, सीओ संदीप मधेसिया, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, ओपी प्रभारी अमन सिंह समेत पुलिस पदाधिकारी और जवान लगातार गांवों का भ्रमण करते रहे।इस अवसर पर झामुमो नेता मुमताज अंसारी, असगर अंसारी, डॉ. सलीम अंसारी, पंसस सलीम अंसारी, मोइन अंसारी, आशिक अंसारी, इकरामुल अंसारी, जिब्रायल अंसारी, मजफ्फर अंसारी, शहजाद अंसारी, सदाम अंसारी, नासिर अंसारी, आदिल अंसारी, जावेद अंसारी, यूसुफ अंसारी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे।
