बिरनी में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार गंभीर

Advertisements

बिरनी में दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, चार गंभीर

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : रांची-देवघर मुख्य मार्ग पर बिरनी थाना क्षेत्र के जिंतकुंडी में गुरुवार रात करीब साढ़े नौ बजे दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान सागीर अंसारी (30), निवासी पलौंजिया, बिरनी के रूप में हुई है। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बिरनी अस्पताल लाया गया, जहां सीएचओ ताकेश्वर अहीर ने सागीर को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया।

घायलों में अनिल साव (गया, बिहार), राहुल साव (गया, बिहार), अनिल कुमार (मनिकबाद, हीरोडीह), समीम अंसारी (पलौंजिया, बिरनी) और मेहंदी सिंह (लोकैइया) शामिल हैं।

परिजनों को सूचना मिलते ही अस्पताल में कोहराम मच गया। कई लोग अपने-अपने घायलों को इलाज के लिए धनबाद और रांची ले गए। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में उमड़ पड़ी। थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज के निर्देश पर एएसआई शंभु सिंह अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शव को थाने लाया गया और शुक्रवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सागीर अपने दो साथियों के साथ सरिया की ओर से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई। घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। अस्पताल में चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण उपचार सीएचओ द्वारा किया गया। मौके पर प्रमुख रामु बैठा, भाजपा नेता अरविंद मोदी, त्रिभुवन साव, पंकज यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top