





बिरनी में बाइक से गिरकर युवक घायल, सदर अस्पताल रेफर

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : डबरसैनी-जोराशाख मुख्य मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे को इसी थाना क्षेत्र के जरीडीह हाई स्कूल के समीप असंतुलित बाइक से गिरकर 22 वर्षीय युवक घायल हो गया। युवक की पहचान इसी थाना क्षेत्र खैरीडीह निवासी पप्पू सिंह के पुत्र 22 वर्षीय विवेक सिंह के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना उनके स्वजन को दे दी है।

घायल युवक को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया। घायल के स्वजन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए गिरिडीह सदर अस्पताल ले गए। बताया जाता है कि युवक अपने बाइक से पलौंजिया प्लस टू उच्च विद्यालय से अपना घर जा रहा था। इसी बीच उक्त स्थान के समीप बाइक असंतुलित होकर गिर गया और गम्भीर रुप से घायल हो गया।
