बिरनी में बाइक से गिरकर दो किशोर घायल

Advertisements

बिरनी में बाइक से गिरकर दो किशोर घायल

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह : कोडरमा-कोवाड-भरकट्टा मुख्यमार्ग पर बिरनी की खरखरी -करमाटांड मोड़ के पास बाइक से गिर दो किशोर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे का है। दोनों घायल किशोर इसी थाना क्षेत्र चितरना गांव के सुनील विश्वकर्मा का 16 वर्षीय पुत्र सौरभ विश्वकर्मा व संतोष वर्मा का 15 वर्षीय पुत्र आषुतोष वर्मा उर्फ छोटी वर्मा है।

ग्रामीणों ने दोनों घायल किशोर को इलाज के लिए बिरनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मजहविन फरहीन ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। स्वजन ने सदर अस्पताल गिरिडीह नही ले जाकर धनबाद ले गए।

बताया जाता है कि दोनों किशोर बिना हेलमेट लगाए एक बाइक पर सवार होकर सरस्वती पूजा से अपना घर लौट रहा था। उक्त स्थान पर बाइक असंतुलित हो कर घर के दीवार में टक्कर होने के बाद दोनों किशोर गिर घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को नही दिया गया है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top