बिरनी में 107 वर्षीय इस्लाम मियां ने नमाज की तैयारी के दौरान छोड़ा संसार

Advertisements

बिरनी में 107 वर्षीय इस्लाम मियां ने नमाज की तैयारी के दौरान छोड़ा संसार

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : झामुमो व्यवसायिक मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मुमताज अंसारी के मंझले दादा 107 वर्षीय इस्लाम मियां का निधन शुक्रवार अहले सुबह करीब चार बजे हो गया। संयोगवश यह दिन शिक्षक दिवस और रबीउल औवल का भी रहा।

परिजनों के अनुसार इस्लाम मियां पूरी तरह स्वस्थ थे। रोज की तरह शुक्रवार तड़के वे नमाज पढ़ने के लिए उठे, नित्यक्रिया के बाद नमाज की तैयारी कर रहे थे। तभी अचानक वे बैठ गए और स्वजनों को आवाज दी—“अब हम जा रहे हैं।” देखते ही देखते उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी और बुद्धिजीवी उनके आवास पर पहुंचे और पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया। शुक्रवार की शाम चार बजे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top