Advertisements


बिरनी के युवा प्रवासी मजदूर का सूरत में डेंगू से मौत
डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : प्रखंड के पडमनियां पंचायत अंतर्गत पडरियाटांड़ के अकबर अंसारी के पुत्र प्रवासी मजदूर 30 वर्षीय युवक अब्बास अंसारी का निधन सूरत के अस्पताल में इलाज के क्रम में शुक्रवार को हो गया। अब्बास अंसारी के निधन होने की सूचना स्वजनों को मिलते ही पूरे स्वजन समेत गांव के लोग शोकाकुल हैं। झामुमो के प्रखंड उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी ने यह जानकारी दी है। कहा कि अब्बास अंसारी डेढ़ माह पूर्व रोजी रोटी के लिए सूरत गया था। वहां वह कपड़ा दुकान में काम करता था। अब्बास का गुरुवार कोअचानक तबीयत खराब हो गया था। अस्पताल में इलाज के लिए उसे भर्ती कराया गया था। जांच में डेंगू बीमारी निकला। इलाज के क्रम में मौत हो गई।
