


















































बिरनी के तीन लोगों का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, बिरनी, गिरिडीह :
बिरनी में भरकट्टा मंडल के उपाध्यक्ष रामकृष्ण वर्मा के पिता झरखी निवासी 92 वर्षीय भीम महतो का गत रविवार शाम को आकस्मिक निधन हो गया। उनकी प्रार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार सोमवार को किया गया। बगोदर विधायक नागेंद्र महतो, प्रमुख रामु बैठा, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा, पंसस टेक नारायण पंडित, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण दास, मंडल अध्यक्ष राजदेव साव, प्रवीन प्रभाकर, मिथिलेश राय, सुभाष बर्मा, रंजीत रॉय, बैजनाथ यादव, मुंशी यादव, प्रेम वर्मा, बासदेव महतो, प्रेमशंकर यादव, सत्येंद्र राउत आदि ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके अलावा, मंझिलाडीह के पूर्व मुखिया तारकेश्वर सिंह के भाई 60 वर्षीय अवध किशोर सिंह व भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह की माँ 85 वर्षीय सोनियाँ देवी का निधन हो गया। नेताओं ने उनके घर पहुंच स्वजन से मिल सांत्वना दी और प्रार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित की।



