


बिरनी के राजेन्द्र प्रसाद वर्मा इंडिया आइकॉन अवार्ड से सम्मानित

दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन में मिला यह सम्मान
डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : एनएचआरसीसीबी (नेशनल ह्यूमन राइट्स एंड क्राइम कंट्रोल ब्यूरो) इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन में इंडिया आइकॉन अवार्ड–2026” से संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को राजेन्द्र प्रसाद वर्मा को सम्मानित किया गया। प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्मा को एनएचआरसीसीबी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार, रूसी दूतावास के प्रथम सचिव क्रिस्टीना अमीना, राज्यसभा सदस्य जय प्रकाश निषाद द्वारा सम्मानित किया गया है।
यह पुरस्कार मानवाधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय एवं संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा के उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया है। सीमित मानव संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी कार्य राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वर्मा के द्वारा किए कार्यों में प्रमुख मिड डे मील, अवैध खनन क्रेशर एवं खाद्य सुरक्षा में अनियमितता व भ्रष्टाचार को उजागर करना उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। हाल ही में वर्षों से उपेक्षित बिरनी प्रखंड के गरयाडीह मुख्य मार्ग से परतापुर तक सड़क निर्माण हेतु स्वीकृति दिलाना ओर इस कार्य को राष्ट्रीय स्तर पर ले जाना एनएचआरसीसीबी के सुविनर में संकलन करवाया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद वर्मा ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका व्यक्तिगत नहीं, सामूहिक सफलता है जो निष्ठा, साहस और प्रतिबद्धता का परिणाम है।
उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रणधीर कुमार के प्रति मार्गदर्शन, विश्वास और निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। साथ ही मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि कार्यों को निरंतर प्रकाशित करने में भूमिका निभाई यह सम्मान एनएचआरसीसीबी को मानवाधिकार, न्याय और आम जनता की आवाज़ के लिए और अधिक दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है।




