बिरनी के गोबिंदाडीह में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू

Advertisements

बिरनी के गोबिंदाडीह में भव्य कलश यात्रा के साथ महायज्ञ शुरू
डीजे न्यूज, बिरनी (गिरिडीह): बिरनी प्रखंड के जरीडीह पंचायत अंतर्गत गोबिंदाडीह में राधा-कृष्ण सह हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर नौ दिवसीय मानस पारायण महायज्ञ मंगलवार से भव्य कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ।
गर्मी की तपिश के बावजूद 501 कुमारी कन्याओं और महिलाओं ने यज्ञशाला से कलश यात्रा निकाली। ये सभी नंगे पांव भट्टासिंघा उत्तरवाहिनी नदी तक करीब 10 किलोमीटर पैदल चलीं। वहां मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर जल को संकल्पित किया गया, जिसे बाद में विभिन्न गांवों – गरडीह, कलहजोरी, भट्टासिंघ, जरीडीह आदि का भ्रमण कर यज्ञशाला में स्थापित किया गया।

यज्ञ से होगा वातावरण शुद्ध
महायज्ञ के आचार्य कृष्ण पांडेय ने बताया कि जल ही जीवन है, इसलिए किसी भी यज्ञ या धार्मिक अनुष्ठान में पहले जल की पूजा होती है। इंद्र देव की कृपा से वर्षा, अन्न की उपज और संपूर्ण जीव जगत का कल्याण होता है। उन्होंने कहा कि महायज्ञ से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और समाज में फैली मानसिक विकृतियां दूर होती हैं।
गणमान्य लोगों की उपस्थिति
महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर विधायक नागेंद्र महतो, छोटेलाल यादव, बिरनी प्रमुख रामु बैठा, बगोदर प्रमुख आशा राज, सांसद प्रतिनिधि देवनाथ राणा समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य मानव जाति को सुख, समृद्धि और वैभव प्रदान करना है।
यज्ञ समिति व जजमानों की भूमिका
महायज्ञ को सफल बनाने में जजमान रामदेव यादव एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या देवी के साथ यज्ञ समिति अध्यक्ष अनिल यादव, सचिव चंदन यादव, कोषाध्यक्ष मोहन दास, तथा कार्तिक यादव, अर्जुन यादव, सुनील कुमार यादव, विकास यादव, राजू यादव, दिनेश प्रसाद यादव, महेंद्र कुमार यादव, रवि यादव, रामानंद यादव सहित कई अन्य श्रद्धालुओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यज्ञशाला और आसपास का पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, और भजन-कीर्तन से पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंगा हुआ है।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top