Advertisements


























































बिनोद बाबू की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

डीजे न्यूज, धनबाद :झारखंड आंदोलन के महानायक एवं समाज सुधारक बिनोद बिहारी महतो की 34वीं पुण्यतिथि चिरागोरा स्थित उनके आवास पर गुरुवार को मनाई गई। इस अवसर पर उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। बिनोद बाबू की पौत्रवधू विनीता सिंह ने बताया कि बिनोद बाबू झारखंड के अलावा देशभर में उनकी लोकप्रियता आज भी कायम है। वे हमेशा पढ़ो और लड़ो का नारे देते थे। उनका यह नारा बच्चे बच्चे के जुबान पर है। उन्होंने झारखंड में कई स्कूल, कालेज खुलवाए हैं। ताकि यहां के लोग शिक्षित होकर बेहतर जीवन यापन कर सके। उनकी पुण्यतिथि पर आज जगह-जगह भव्य स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। मुझे गर्व है कि मैं ऐसे महान नेता के घर का सदस्य हूं।
मौके पर आदित्य कुमार, निर्मल मंडल, अशीष बरनवाल आदि मौजूद थे।



