बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें प्रबंधन: पार्षद निरूपमा

Advertisements

बिजली व्यवस्था दुरुस्त करें प्रबंधन: पार्षद निरूपमा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग को लेकर पार्षद निरूपमा देवी ने बुधवार को बीसीसीएल के चैतुडीह प्रबंधन से भेंट की। उन्होंने कंपनी जीएम के नाम परियोजना पदाधिकारी को मांगपत्र सौंपा। पार्षद ने बताया कि छाताबाद 5 नंबर में बिजली के तार और पोल अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि संबंधित क्षेत्र का जल्द निरीक्षण कर प्रबंधन आवश्यक कदम उठाएं, ताकि स्थानीय निवासियों को सुरक्षित एवं सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top