बिजली करंट से मृत विनोद मरांडी के परिजनों से मिल बाबूलाल की आंखें हुई नम

Advertisements

बिजली करंट से मृत विनोद मरांडी के परिजनों से मिल बाबूलाल की आंखें हुई नम

डीजे न्यूज, तिसरी(गिरिडीह) : पूर्व मुख्य मंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सोमवार को गड़कुरा गांव गए और उन्होंने मृतक विनोद मरांडी के शोक सम्पत परिवार से मिलकर दुःख व्यक्त किया। इस दौरान मरांडी ने मृतक विनोद मरांडी की पत्नी को मदद के रूप में नगद राशि दिया। मालूम हो कि पांच नवंबर को गड़कुरा गांव के विनोद मरांडी की बिजली के करंट लगने से मौत हो गई थी। विनोद मरांडी अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़ गए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा विनोद मरांडी के आकस्मिक मौत की सूचना मिलने के उपरांत बाबूलाल मरांडी कार्यकर्ताओं के साथ गड़कुरा गांव स्थित मृतक विनोद मरांडी के घर गए। इस दौरान बाबूलाल मरांडी ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना व्यक्त किया और हर मौके पर मदद करने का भरोसा दिलाया। इधर बाबूलाल मरांडी के गड़कुरा पहुंचने पर मृतक विनोद मरांडी की पत्नी, मां और बच्चे दहाड़े मारकर रोने लगे। महिलाओं की चित्कार से मरांडी सहित उपस्थित सभी लोगों की आँखें नम हो गई। मरांडी ने सभी को ढांढ़स देकर चुप कराया। मृतक की पत्नी ने मरांडी को अपना दुखड़ा सुनाया और मदद मांगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top