बिजली आपूर्ति बाधित, जलापूर्ति प्रभावित 

Advertisements

बिजली आपूर्ति बाधित, जलापूर्ति प्रभावित

डीजे न्यूज, झरिया (धनबाद):

छह घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से बुधवार को जल संयंत्र केन्द्र जामाडोबा से झरिया व आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित हो गया।

जल संयंत्र के कर्मियों ने बताया कि केन्द्र में जामाडोबा विद्युत सब स्टेशन से बिजली की आपूर्ति की जाती हैं। मेंटनेंस कार्य के चलते दोपहर एक बजे से लेकर संध्या 6 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहा। इस कार्य में दो घंटे का समय और लगने की संभावना है। जिसके कारण जल भंडारण नही हो सका है। भंडारण नही होने से झरिया 30 इंच एवं पाथरडीह 18 इंच से जलापूर्ति नही हुआ है।

बारिश में शुद्ध पानी की आपूर्ति नही होने से झरिया के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इससे बीमारी फैलने की आशंका बढ़ गया है।

संयंत्र केन्द्र के पदाधिकारी आशुतोष राणा ने बताया कि बिजली की आपूर्ति बाधित रहने से जलापूर्ति नही हो रही हैं। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बाद जलापूर्ति सुचारू हो जायेगा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top