
बिहार में सभी दल अत्यंत पिछड़ों को दे रहे महत्व और झारखंड में हो रही उपेक्षा : राजकुमार राज
अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का गठन, राजकुमार राज बने प्रदेश अध्यक्ष
डीजे न्यूज, रांची : अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का गठन रविवार को रांची में एक बैठक के दौरान किया गया। इस मंच का उद्देश्य झारखंड में अत्यंत पिछड़ों के अधिकारों की लड़ाई लड़ना और उनकी राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करना है।
राजकुमार राज बने प्रदेश अध्यक्ष
बैठक में सर्वसम्मति से राजकुमार राज को इस मंच का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। राजकुमार राज ने कहा कि झारखंड में अत्यंत पिछड़ों की एक बड़ी आबादी है, लेकिन उन्हें राजनीतिक रूप से कोई स्वीकार नहीं कर रहा है।
बिहार का उदाहरण दिया
राजकुमार राज ने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां सभी दलों में अत्यंत पिछड़ों को महत्व दिया जा रहा है, जबकि झारखंड में उनकी उपेक्षा हो रही है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी, जनता दल यूनाइटेड और राजद जैसे दलों ने बिहार में अत्यंत पिछड़ों को महत्वपूर्ण पद दिए हैं, लेकिन झारखंड में ऐसा नहीं हो रहा है।
भविष्य की योजनाएं
राजकुमार राज ने कहा कि शीघ्र ही अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच का विराट बैठक रांची में बुलाई जाएगी और निकट भविष्य में एक विराट रैली भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही झारखंड में सामाजिक परिवर्तन के व्यापक लक्ष्य के साथ राज्यव्यापी यात्रा पर निकलेंगे, जिसका नाम होगा कर्पूरी संकल्प यात्रा।
यात्रा के उद्देश्य
राजकुमार राज ने बताया कि यात्रा झारखंड के सभी जिला मुख्यालयों में होगी, जहां जिला स्तरीय सम्मेलन और नुक्कड़ सभा के माध्यम से अत्यंत पिछड़ों की स्थिति को बताने का काम मंच करेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिदृश्य में अत्यंत पिछड़ों की जो उपेक्षा हो रही है, उसके खिलाफ संघर्ष ही एक विकल्प है।
बैठक में मौजूद रहे लोग
आज की बैठक में राजकुमार राज के अलावा दिनानाथ ठाकुर, मुन्नीलाल तांती, बिहारी लाल चौहान, डॉ. सीताराम चंद्रवंशी सहित भारी संख्या में प्रतिनिधि मौजूद थे।