बिहार  में भाजपा की जीत पर धनबाद में जश्न का माहौल

Advertisements

बिहार  में भाजपा की जीत पर धनबाद में जश्न का माहौल

डीजे न्यूज, धनबाद: बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में प्राप्त ऐतिहासिक सफलता एवं बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत पर धनबाद में खुशी का माहौल है।
शुक्रवार को रणधीर वर्मा चौक पर उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया गया।
कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की तथा अबीर–गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे चौक का माहौल राष्ट्रवादी नारों और उत्सव की भावना से गूंज उठा।
विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं नीतीश कुमार के विकास एवं सुशासन पर मुहर लगाया है। बिहार की यह जनादेश पूरे पूर्वी भारत में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगा।

झरिया विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने विकास, विश्वास और स्थिरता के पक्ष में ऐतिहासिक फैसला दिया है। एनडीए की यह जीत सिर्फ सीटों की संख्या नहीं बल्कि उस जनभावना की जीत है जिसने देश के भविष्य को मजबूती देने का संकल्प लिया है।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्येंद्र कुमार, संजीव अग्रवाल, रमेश राही एवं चंद्रशेखर सिंह, जिलाध्यक्ष सरवन राय,  जिला महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, धुर्व हरी, रीता यादव, नरेंद्र त्रिवेदी, राजकिशोर जैना, मोहन कुंभकार, सत्येंद्र मिश्रा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा रानी सिंह , भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन, पूर्व उपाध्यक्ष संजय झा, मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल, कृष्णा राउत, राजाराम दत्ता, सूरज पासवान, शिल्पी घोष,कन्हैया पांडेय, जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा, रंजीत बिल्लू, शिवांश श्रीवास्तव, आशा पांडेय, किरण सिंह, यशोदा देवी, उषा देवी,मनोज मालाकार, शशि प्रकाश,उमेश सिंह, मनोज रिंकू, टुन्ना सिंह, अनुपम शरण , अखिलेश झा, श्रवण झा, अमित सिंह, तेज बहादुर सिंह, मटुक मिश्रा, अमरदीप कुमार, हरजिंदर सिंह कांके, प्रमोद लाला,सरोज शुक्ला, अजय मालाकार, भोला पांडेय, उदय सिंह, सदानंद पाल, अजयकांत सिन्हा, रूमकी मुखर्जी उपस्थित थे।

इधर कतरास व सिनिडीह मंडल के विभिन्न इलाकों में जीत की खुशी में आतिशबाजी की गई। मलकेरा में जिप प्रतिनिधि जितेश रजवार, विधायक प्रतिनिधि सोनू श्रीवास्तव, मनोज पासवान आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top