



भव्य कलश यात्रा के साथ कर्माटांड़ में श्रीमद भागवत कथा व रुद्र महायज्ञ शुरू

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कर्माटांड़ के सेवा विहार कॉलोनी स्थित श्री श्री नर्मदेश्वर महादेव संकट मोचन मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह श्रीमद् भागवत कथा एवं रुद्र महायज्ञ के निमित रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। 301 महिला एवं युवतियों ने कलश लेकर कर्माटांड़ स्थित काहार बांध तालाब पहुंची। अयोध्या से आए आचार्य दिलीप महाराज ने वैदिक मंत्रोचार के साथ कलशों में जलभरण करवाया। तत्पश्चात जल लेकर श्रद्धालु गांव के विभिन्न टोलों का भ्रमण करते हुए वापस मंदिर प्रांगण पहुंचे। आचार्य द्वारा पूजा अर्चना के साथ कलश स्थापना की गई।कलश स्थापना के साथ ही मंदिर प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा एवं रूद्र महायज्ञ का शुभारंभ हो गया।

कलश यात्रा बीसीसीएल के निर्देशक एचआर कृष्ण मुरारी रमैया, भाजपा के युवा नेता जगदीश रवानी, जितेंद्र अग्रवाल, रंजन प्रसाद वर्मा, आरती सिंह, रामसेवक रवानी, पिंटू सिंह, बजरंग गुप्ता, गुरुपद कुंभकार, विनोद अग्रवाल समेत सैकड़ो थे।




