भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ शुरू, पंडुआ में गूंजा जयकारा

Advertisements

भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमंत महायज्ञ शुरू, पंडुआ में गूंजा जयकारा

डीजे न्यूज, पूर्वी टुंडी(धनबाद) : मोहलीडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम पंडुआ में शुक्रवार को श्री श्री 1008 हनुमंत महायज्ञ व हनुमान मंदिर के द्वितीय वार्षिक महोत्सव को लेकर बराकर नदी के बेजड़ा घाट से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। हजारों की संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने इस कलश यात्रा में भाग लिया। सैकड़ों कुंवारी कन्याओं ने माथे पर बराकर नदी का पवित्र जल कलशों में भरकर पंडुआ हनुमान मंदिर तक पैदल यात्रा कर पहुंचीं। इस दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

आयोजकों ने बताया कि 3 अप्रैल से 7 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 6 बजे से यज्ञ एवं संध्या 7 बजे श्री कृष्ण कथा का आयोजन किया जाएगा। वृन्दावन वासी कथावाचक श्री दुर्गेश नंदन जी महाराज द्वारा संगीतमय कथा का प्रवचन किया जाएगा।

कलश यात्रा के मौके पर मुख्य रूप से संतलाल बाबा, काजल कुमार, भीमलाल भंडारी, अजीत मिश्रा, सुशील कुमार, अरुण कुमार आदि शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top