भव्य गौरव यात्रा के साथ पचंबा में माहुरी वैश्य महामंडल का वार्षिक अधिवेशन शुरु

Advertisements

भव्य गौरव यात्रा के साथ पचंबा में माहुरी वैश्य महामंडल का वार्षिक अधिवेशन शुरु

डीजे न्यूज, गिरिडीह : माहुरी वैश्य महामंडल का दो दिवसीय 113 वाँ वार्षिक अधिवेशन शनिवार को पचंबा के तुलसी भवन में शुरु हो गया है। अधिवेशन को लेकर आज पचंबा से समाज के लोगों के द्वारा भव्य गौरव यात्रा निकाली गई। यह गौरव यात्रा पचंबा से निकल कर पूरे शहर का भ्रमण कर वापस लौटी।

इस दौरान पूरा शहर माँ मथुरासिनी के उद्घोष से गूंज उठा। इस अधिवेशन की शुरुआत मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना से हुई। बताया गया कि इस अधिवेशन में समाज के उत्थान विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके कुछ पुराने मंडलों का विलय एवं नये मंडलों का गठन, विवाह भवन बनाने, विभिन्न मंडलों से प्राप्त प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया जायेगा। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति की जाएगी। इस गौरव यात्रा में प्रकाश सेठ, उमा शंकर चरण पहाड़ी, राजेंद्र तर्व, अरुण गुप्ता, मनीष एकघरा केंद्रीय नव युवक समिति अध्यक्ष संजीत तरवे, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, हब्लू गुप्ता, गोपाल भदानी, हरि मोहन कंधवे, आलोक कपीसवे, आकाश सुमन, प्रमोद कुमार गुप्ता, मयंक गुप्ता, संदीप गुप्ता समेत कई समाज के लोग मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top