भविष्य गढ़ने वाला बजट है: श्रवण राय

Advertisements

भविष्य गढ़ने वाला बजट है: श्रवण राय

डीजे न्यूज, धनबाद:
भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर एवं ग्रामीण की संयुक्त बैठक रविवार को जिला कार्यालय में हुई। इस दौरान आम बजट 2026–2027 का सीधा प्रसारण देखा गया।
महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि “बजट 2026–27 विकसित भारत की दिशा में आत्मविश्वास से भरा हुआ बजट है। जब संकल्प बड़ा हो, तो बजट भी भविष्य गढ़ने वाला होता है।
ग्रामीण जिला अध्यक्ष मोहन कुंभकार ने  बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसे विकासोन्मुखी व जनकल्याणकारी बताया।
महानगर महामंत्री मानस प्रसून, धनेश्वर महतो, वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी ने कहा कि यह बजट विकास, विश्वास और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। यह बजट देश के किसान, युवा, महिलाएं, मध्यम वर्ग और गरीब कल्याण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।
जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा ने आम बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट जनकल्याण, आर्थिक अनुशासन और विकास का संतुलित दस्तावेज है।
ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने आम बजट 2026-27 पर कहा कि यह बजट ओबीसी, पिछड़े, वंचित और श्रमिक वर्ग के हितों को मजबूत करने वाला बजट है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री मानस प्रसून,  धनेश्वर महतो,  वीरेंद्र हांसदा,  विष्णु त्रिपाठी, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, तारा देवी, योगेंद्र यादव, राजकिशोर जैना,  बच्चा गिरी, रीता यादव, रतिरंजन गिरी, फूलचंद मंडल , शिवांश श्रीवास्तव, कविता वर्णवाल, प्रकाश बाउरी, टेकलाल महतो, इंद्रकांत झा सहित सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top