भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने बलियापुर में निकाली जनाक्रोश रैली, डीसी के नाम बीडीओ को सौंपा मांगपत्र 

Advertisements

भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपाइयों ने बलियापुर में निकाली जनाक्रोश रैली, डीसी के नाम बीडीओ को सौंपा मांगपत्र

डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):

राज्य में गिरती विधि व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध मंगलवार को भाजपा की ओर से बलियापुर में जनाक्रोश रैली निकाल प्रखंड कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया।  बलियापुर हाई स्कूल मैदान से रैली निकाली ग ई।  रैली का नेतृत्व भाजपा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, भाजपा नेत्री तारा देवी, मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी आदि कर रहे थे। रैली में शामिल लोग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हाय हाय, झारखंड में खनिज संपदा की लूट बंद करो आदि नारे लगा रहे थे। रैली बलियापुर बाजार चौक एवं थाना द्वार होते हुए बलियापुर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंची और सभा में तब्दील हो ग ई। रैली में सैकड़ो महिला पुरुष शामिल थे। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार पर जमकर राज्य सरकार पर हमला बोला।  कहा कि बलियापुर अंचल एवं प्रखंड कार्यालय में भी बिचौलियाबाद हाबी है। किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र हो या अंचल कार्यालय से संबंधित कोई भी कार्य बगैर बिचौलिया के संभव नहीं है। वक्ताओं ने सरकार से भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की। वक्ताओं में वरिष्ठ भाजपा नेता संतलाल प्रमाणिक, आशीष मुखर्जी, विरंची सिंह, अरविंद पाठक, जगदीश रवानी, शैलेंन मंडल आदि थे। सभा का संचालन एवं अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मुखर्जी कर रहे थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने धनबाद के उपायुक्त के नाम बलियापुर के बीडीओ को 14 सूत्री स्मार पत्र सोपा।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top