भरकट्टा में लाठी लेकर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता, ‘सामंतवाद-पुलिस गठजोड़’ के खिलाफ गरजा 

Advertisements

भरकट्टा में लाठी लेकर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता, ‘सामंतवाद-पुलिस गठजोड़’ के खिलाफ गरजा 

जनआक्रोश : प्रशासन ने रोका मार्च, सभा में बदला आंदोलन

डीजे न्यूज, बिरनी(गिरिडीह) : गत 25 जनवरी को भरकट्टा ओपी के चौकीदार के साथ मारपीट की घटना में न्याय दिलाने व सामंतवाद-पुलिस गठजोड़ के खिलाफ भाकपा माले ने 5 फरवरी को भरकट्टा में लाठी मार्च निकालने की घोषणा किया था और प्रशासन को आवेदन देकर सूचित भी किया गया था। आंदोलन पर बगोदर सरिया एसडीएम संतोष गुप्ता ने रोक लगाते ही भाकपा माले ने लाठी मार्च को स्थगित कर जनआक्रोश प्रतिवाद सभा में बदल कर गुरुवार दोपहर तीन बजे शांतिपूर्ण तरीके से जनआक्रोश प्रतिवाद सभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम करीब दो घण्टे तक चला।

जनआक्रोश प्रतिवाद सभा के लिए भरकट्टा डाक बंगला से सैकड़ों महिलाएं-पुरुष अपने-अपने हाथों में लाठी लिए सामंतवाद व पुलिस प्रशासन के खिलाफ विभिन्न नारे के साथ भरकट्टा बाजार का भ्रमण करते हुए पुनः डाक बंगला के बगल पहुंचे।

जनआक्रोश प्रतिवाद सभा को वक्ताओं ने सामंतवाद-पुलिस गठजोड़ के खिलाफ समेत भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि ओपी पुलिस पदाधिकारी सामंतवाद के साथगांठ कर गरीब, निसहाय, दलित-पिछड़ा वर्गों को शोषित करना बंद करे। ओपी दलालों के हाथ से संचालित हो रहा है, इसपर अंकुश लगाया जाए। भरकट्टा ओपी में कार्यरत चौकीदार कार्तिक यादव के साथ मारपीट करने वाले आरोपितों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजे तथा चौकीदार व उनके स्वजनों को सुरक्षा दी जाए। पुलिस पदाधिकारी से चौकीदार हमला प्रकरण की समुचित जांच कर चौकीदार को न्याय देने की मांग की गई।

भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा गया कि भाजपाइयों चौकीदार के हमलावरों को बचाने के लिए संरक्षण दे रहे हैं और उसे बचाने के लिए लगे हुए हैं। इस प्रकरण की सच्चाई जांच होगी तो भाजपाइयों की चरित्र उजागर हो जाएगा। भरकट्टा समेत पूरे बिरनी में सामंतवादी ताकतों ने गरीब पिछड़ा दलितों की जमीन व सरकारी जमीन को लूट रहा है। प्रशासन हो या पुलिस पदाधिकारी मूकदर्शक बना है, इससे साफ जाहिर होता है कि गरीब दलित पिछड़ा वर्ग के लिए नहीं है। इन गरीब दलित पिछड़ा वर्ग के लोग न्याय के लिए थाना व ओपी पहुंचते हैं लेकिन इन गरीबों का दुखड़ा सुना ही नहीं जाता है।

कार्यक्रम प्रखंड सचिव सह उपप्रमुख शेखर शरण दास के नेतृत्व में किया गया। सभा की अध्यक्षता दिनेश यादव ने जबकि संचालन रणधीर मंडल ने किया। कार्यक्रम में भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य सीताराम सिंह, प्रमुख रामु बैठा, मुखिया सहदेव यादव, कैलाश यादव, इम्तियाज अली, मुंशी विश्वकर्मा, रामविलास पासवान, इजरायल अंसारी, राजेश विश्वकर्मा, मुस्तकीम अंसारी आदि सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थे।

विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसडीपीओ धनंजय राम, प्रशिक्षु डीएसपी कैलाश प्रसाद महतो, सीओ संदीप मधेसिया, पुलिस इंस्पेक्टर अजय कुमार सिन्हा, दण्डाधिकारी बीपीओ छोटेलाल साहू, थाना प्रभारी आकाश भारद्वाज, ओपी प्रभारी अमन सिंह के अलावा पुलिस पदाधिकारी व भारी संख्या में शस्त्र पुलिस बल व चौकीदार तैनात थे। एसडीपीओ व सीओ कार्यक्रम से लेकर समाप्ति तक हर दस मिनट पर जायजा लेते रहे। दण्डाधिकारी छोटे लाल साहू ने कहा कि भाकपा माले का कार्यक्रम शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ है और इस बीच किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हुई।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top