Advertisements




भक्ति गीतों पर झूमे श्रोता

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद):महाशिवरात्रि के मौके पर दूधिया गांव में रविवार की रात आयोजित भक्ति जागरण कार्यक्रम में श्रोताओं की काफी भीड़ जुटी। कार्यक्रम में जामताड़ा से आए भजन गायक संतोष तिवारी ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। उद्घाटन जिला परिषद सदस्य उषा महतो, थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार एवं मुखिया उत्तम चौबे ने किया। कार्यक्रम को संपन्न कराने में आयोजन समिति के उमेश चौबे, राकेश चौबे, प्रमोद चौबे, पिंटू मंडल, जितेन मोदक, लोकेश चौबे, असित मंडल, ललन मंडल, अमृत रजवार, पिंटू उपाध्याय आदि का योगदान रहा।




