Advertisements



भक्ति और श्रद्धा के साथ जोड़ापोखर इलाके में छठ संपन्न
डीजे न्यूज, झरिया(धनबाद): जोड़ापोखर क्षेत्र में चार दिवसीय छठ महापर्व उगते भास्कर देव को जल अर्पण के बाद संपन्न हो गया।
छठ व्रतियों ने मंगलवार सुबह पूजा अर्चना, हवन , कोसी भराई की।
जामाडोबा 4 नम्बर संतोषी नगरी तालाब पर व्रतियों ने अर्घ्य अर्पण किया। छठ घाट पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पहुंचे और घाट का फीता काटकर उद्घाटन किया। मौके पर पूर्व मंत्री आबो देवी, पूर्व पार्षद अनुरंजन सिंह,  कमिटी के बंटी पासवान, राजीव रंजन, मनोज शर्मा, आदि थे।
बागडिगी तालाब, डिगवाडीह सिम्फ़र तालाब,  दामोदर नदी काली मेला दामोदर नदी में व्रतियों ने छठ पूजा किया।
