भक्ति और आस्था के रंग में डूबा सिंदवारटांड़ मंदिर में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा के निमित निकली भव्य कलश यात्रा

Advertisements

भक्ति और आस्था के रंग में डूबा सिंदवारटांड़

मंदिर में मां दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा के निमित निकली भव्य कलश यात्रा

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद):
दरीदा पंचायत के सिंदवारटांड क्षेत्र रविवार को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर हो उठा। मुराईडीह निवासी करमु महतो द्वारा स्थापित माता दुर्गा के भव्य मंदिर में सप्तचंडी सार्वजनिक महायज्ञ एवं दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा के शुभारंभ के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश यात्रा ने हजारों श्रद्धालुओं को एक सूत्र में बांध दिया। इस धार्मिक आयोजन ने क्षेत्र में आध्यात्मिक जागरण की नई लहर पैदा कर दी है।
यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण रहा ‘साक्षात हनुमान’ का जीवंत स्वरूप एवं अन्य झांकी।  बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने हनुमान जी के साथ  कदम से कदम मिलाकर यात्रा में भाग लिया, जिससे उपस्थित भक्त भाव-विभोर हो उठे। उन्होंने भजन-कीर्तन में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
हजारों भक्तों ने बनाया सामूहिक उत्सव

कलश सिर पर सजाए महिलाओं की टोलियां, गाजे-बाजे, झांकियां और ‘जय माता दी’, ‘जय श्री राम’ के जयकारों के साथ यात्रा सिंदवारटांड की सड़कों पर निकली। हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने इसे एक विशाल सामुदायिक उत्सव का रूप दे दिया। पूरा इलाका श्रद्धा के सैलाब में डूबा नजर आया।
विधायक  शत्रुघ्न महतो ने मौके पर कहा कि यह कलश यात्रा सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि हमारी आस्था, एकता और सामूहिक भक्ति का जीवंत प्रतीक है। मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा और सप्तचंडी महायज्ञ से क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का आगमन होगा।मुराईडीह पंचायत की मुखिया अनीता देवी, उप मुखिया बबलू महतो, मोहन महतो, अजय महतो, रंजीत महतो, बिनोद सिंह,सहित कई गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में भक्तजन शामिल हुए।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top