
भगवान शिव को साक्षी मान एक दूजे के हुए प्रेमी युगल
डीजे न्यूज, महुदा (धनबाद) : घर वालों ने प्रेम विवाह का विरोध किया तो बुधवार रात प्रेमी युगल पहुंच गया भाटडीह ओपी। दोनों ने अपने को बालिग बताते हुए एक दूसरे के साथ शादी करने की जिद करने लगे। प्रेमी युगल की जिद को देखते हुए पुलिस ने दोनों के परिजनों से बातचीत किया। प्रेमी के परिजन तो मान गए, लेकिन प्रेमिका के परिजन आने से इंकार कर दिया। इसके बाद रात को ही प्रेमी युगल ने नागदा के कमलिया शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर एक दूजे के हो गए। इस शादी में प्रेमी अमित महतो के परिजन सहित आसपास के लोग शामिल हुए और दोनों को आशीर्वाद दिया। शादी के बाद पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी के परिजन दोनों को अपने साथ घर ले ग ए। इधर प्रेमिका संगीता कुमारी ने ओपी प्रभारी को लिखित शिकायत देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
चार वर्षों से चल रहा था दोनों के बीच इश्क का चक्कर: बताया जाता है कि भाटडीह ओपी क्षेत्र के नागदा बस्ती निवासी अमित महतो का विगत चार वर्षों से चास थाना क्षेत्र के गोपालपुर की रहने वाली संगीता कुमारी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अमित का गोपालपुर में किसी रिश्तेदार के यहां आना जाना था।इस दौरान दोनों एक दूसरे के नजदीक आए और धीरे-धीरे प्यार परवान चढ़ता गया। दोनों ने विवाह करने की कसमें खाई और एक दूसरे के परिजनों को जानकारी दिया, लेकिन प्रेमिका के परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। तब दोनों ने घर से भाग कर शादी करने का निर्णय लिया और युवती घर से नगदा पहुंच ग ई।