भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने दी श्रद्धांजलि
डीजे न्यूज, खूंटी : भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम ने उनके पैतृक गांव उलिहातु में उनकी जन्मस्थली पर जाकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर तीनों नेताओं ने परम्परागत जनजातीय विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।