भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ छठ पूजा संपन्न

Advertisements

भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पण के साथ छठ पूजा संपन्न

डीजे न्यूज, तिसरा (धनबाद):लोक आस्था के चार दिनी महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन मंगलवार सुबह उगते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। इसके साथ ही छठ पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो गया। छठव्रतियों ने अपने परिजनों एवं पंडित जी के हाथों सूर्य देव को अर्घ्य दी। महिलाएं एक दूसरे वर्ती को सिंदूर लगा कर अपने अपने सुहाग की दीर्घयु की कामना की। प्रसाद के रूप में एक दूसरे को खोइंछा में दी गईं।
आमटाल, चाँदकुइया, अलकडीहा बस्ती एवं मुकुन्दा तालाब आने जाने वाले रास्ते को बहुत ही सुंदर ढंग लाईट, रंगोली, तोरण द्वार से दुल्हन की तरह सजाया गया था।
छठ पूजा समिति के नवयुवकों के सहयोग से घाटों पर आस्था का जन सैलाब देखने को मिला। घाट पर श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान सूर्य देव को दूध और जल का अर्घ्य अर्पण किया गया।
विधि व्यवस्था संधारण के लिए तिसरा थानेदार सुमन कुमार अपने सहयोगियों के साथ तत्पर दिखें।


अलकडीहा घाट को विशेष रूप से सजाया गया था। समिति के वसंत मुखर्जी, उमेश मोदक आदि ने बताया कि लोगों की अपार भीड़ जुटी।  छठी मैया की कृपा से पूजनोत्सव में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कमेटी की ओर से भी  सूर्य भगवान को अरग अर्पण किया गया।
मौके पर संजय मोदक, विधान मोदक, प्रसनजीत मोदक, तारक मोदक, दिलीप मोदक, सिद्धेश्वर मोदक, विकास मुखर्जी थे।
मकुंदा में मुखिया प्रतिनिधि हीरालाल गोराई, हीरालाल मोदक, ओमप्रकाश निषाद, पप्पू निषाद, दिलीप साह, उज्जवल कुमार दे, रामचंद्र साह, महेश निषाद, कुइया में मुखिया संजय गोराई, रमेश महतो आदि लोग थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top