भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प 

Advertisements

भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प

 

झामुमो ने झरिया में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया 

डीजे न्यूज, तिसरा(धनबाद) : झरिया विधानसभा अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के बैनर तले मदन राम के आवासीय कार्यालय में शहीद-ए-आजम भगत सिंह का शहादत दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात उनके जीवन, संघर्ष और देश की आजादी के लिए किए गए बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने बताया कि भगत सिंह ने किस प्रकार अपने अदम्य साहस और देशभक्ति से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के आदर्शों को अपनाने और देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम, झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के नेता सपन बनर्जी, आदित्य नारायण, गौतम हरि, मनीष कुमार, मोहम्मद अहमद, मोहम्मद जसीम, मोहम्मद इस्लाम, बलाई सिंह, अनवर अंसारी, इम्तियाज शाह, महेंद्र कुमार, लाल बाबू साव, महफूज आलम, तुलसी, शाहिद सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम का माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत रहा और सभी ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top