




भेलवाघाटी में हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का होगा भव्य आयोजन
पांच मार्च को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रकट, कर्मकुटी संस्कार, संध्या आरती, कथा–प्रवचन एवं रामलीला के साथ होगी शुरूआत
डीजे न्यूज, भेलवाघाटी(गिरिडीह) : धार्मिक आस्था और सनातन परंपरा के संगम के रूप में रमणीटांड़ भेलवाघाटी में 1008 श्री हनुमत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर कई दिनों तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठानों, कथा–प्रवचन और रामलीला के माध्यम से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

यहां 1008 श्री हनुमत मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ रामचरित मानस नवाह परायण महायज्ञ का आयोजन भव्य रूप से किया जाएगा। आयोजकों द्वारा महायज्ञ का कार्यक्रम तय कर लिया गया है, जिसके तहत विभिन्न वैदिक अनुष्ठान, पूजन, कथा–प्रवचन एवं रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 05 मार्च (गुरुवार) को कलश यात्रा, पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, अग्नि प्रकट, कर्मकुटी संस्कार, संध्या आरती, कथा–प्रवचन एवं रामलीला के साथ होगी।
06 मार्च (शुक्रवार) को वेदी पूजन, जलाधिवास, पाठ आरंभ, संध्या आरती, कथा–प्रवचन, संध्या अनाधिवास एवं रामलीला का आयोजन किया जाएगा।
07 मार्च (शनिवार) को वेदी पूजन के साथ पुष्प दिवस, फल दिवस, गीत दिवस, मिष्ठान दिवस, देवास वस्त्र दिवस, महा स्नान, नगर भ्रमण, संध्या आरती, सैयद निवास एवं रात्रि कथा–प्रवचन तथा रामलीला कार्यक्रम संपन्न होगा।
08 मार्च (रविवार) को वेदी पूजन, मूर्ति न्यास, प्राण प्रतिष्ठा, सिंगर, संध्या आरती, कथा–प्रवचन एवं भगवान राम की सुंदर झांकी का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार 09 मार्च से 12 मार्च तक प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम, कथा–प्रवचन एवं अन्य अनुष्ठान लगातार जारी रहेंगे।
महायज्ञ का समापन 13 मार्च (शुक्रवार) को वेदी पूजन, सार्वजनिक हवन, कन्या पूजन, पूर्णाहुति, सेजियदन, आरती, ब्राह्मण भोज, ब्राह्मण विदाई एवं विशाल महा भंडारा के साथ किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से इस पावन आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।



