



भौरा में जलापूर्ति शुरू, गफ्फार अंसारी किए गए सम्मानित
डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद : भौरा के रहमत नगर, 16 नंबर, 6 नंबर, डोमपाड़ा, भौरा बाउरी, बस्ती, मल्लाह पट्टी आदि जगहों पर मंगलवार को जलापूर्ति शुरू होने पर स्थानीय लोगों ने भाजपा अल्पसंख्यक के जिला महामंत्री व यूनाइटेड कल वर्क्स यूनियन के नेता गफ्फार अंसारी को सम्मानित किया। गफ्फार अंसारी ने पूर्वी झरिया क्षेत्र के महाप्रबंधक से वार्ता कर आउटसोर्सिंग परियोजना का जमा पानी को इन मुहल्ले में पाइप लाइन के माध्यम से सप्लाई करने की मांग की थी, जिसे भौरा प्रबंधन ने पूरा किया।
लोकल लोगों ने कहा कि गफ्फार अंसारी ने पार्षद के चुनाव में वादा किया था कि खदान का पानी इन मुहल्ले में दिया जाएगा, और उन्होंने अपना वादा पूरा किया। मौके पर बृज रजक, नीलू अंसारी, बबलू अंसारी, गोविंद कुमार, अजय बाउरी, बबलू कुमार, राजन कुमार आदि उपस्थित थे।



