भौंरा में नव-साक्षरों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा, 22 परीक्षार्थी हुए शामिल

Advertisements

भौंरा में नव-साक्षरों की बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा, 22 परीक्षार्थी हुए शामिल

डीजे न्यूज, तिसरा, धनबाद :

भौंरा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जहाजटांड में रविवार को उल्लास- नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत नव-साक्षरों का बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक सह केंद्र अधीक्षक मदन प्रसाद नायक ने बताया कि नव-साक्षर के बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक जांच परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित होती है। कुल 22 नव-साक्षर परीक्षा में शामिल हुए। वीक्षक के रूप में राजकुमार यादव एवं सरोज बड़ा थे।

इस अवसर पर लक्ष्मी देवी, राखी देवी, बबिता मल्लिक, संतोषी देवी, आशा देवी, दिलीप बाउरी, आरती देवी, गोकुल मल्लिक, हीरा गोराई, संज्योती कुमारी, कुंती देवी, गौरी देवी, उमा देवी, अनिता कुमारी, फूल कुमारी देवी, रमनी देवी, रीना देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी देवी, माला देवी, पारु देवी एवं सोनिका देवी आदि नव-साक्षर परीक्षा में सम्मिलित हुए। वि.प्र. स.अध्यक्ष पशुपति महतो, मोनिका देवी, किशोर कुमार आदि की परीक्षा के सफल संचालन में महती भूमिका रही।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top