
भारतीय सेना के बहादुरी और जज्बे को गिरिडीह के राजनीतिज्ञों ने किया सलाम
डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारत के फौजों द्वारा पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों पर किए गए प्रहार के बाद बुधवार को राजनीतिक दलों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। सभी लोगों ने भारतीय सेना के बहादुरी और जज्बे को सलाम करते हुए धन्यवाद दिया।
राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले से पुलवामा और पहलगाम दोनों का बदला भारत को मिल गया। उन्होंने कहा कि भारत के वीर सैनिकों का मिशन सिंदूर पराक्रम निश्चित तौर पर बेगुनाह मारे गए भारतीय पर्यटकों के आत्मा को शांति पहुंचाएगा।
भाजपा नेताओं की प्रतिक्रिया
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े नेताओं ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने पहलगाम हमले के बाद जो कहा था वह करके दिखाया। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुए सिंदूर ऑपरेशन में जिस तरह से भारतीय सेना बलों ने पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया है वह गर्व की बात है।
अन्य दलों की प्रतिक्रिया
अन्य दलों के नेताओं ने भी केंद्र सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए भारतीय जवानों को सलामी दी है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई आतंकवाद के खिलाफ भारत की मजबूत इच्छाशक्ति को दर्शाती है।
प्रतिक्रिया देने वाले नेताओं के नाम
प्रतिक्रिया देने वालों में कांग्रेस महामंत्री सब्बन खान, भाजपा नेता दिनेश यादव, प्रोफेसर विनीता कुमारी, विनय सिंह, कामेश्वर पासवान, कांग्रेस नेता सतीश केडिया, गुलाम मुस्तफा, झामुमो नेता अजीत कुमार पप्पू समेत अन्य शामिल हैं। सभी नेताओं ने भारतीय सेना की बहादुरी और जज्बे की सराहना की और केंद्र सरकार के फैसले का समर्थन किया।