भाकपा माले नेता विशेश्वर देव की मनी पुण्यतिथि

Advertisements

भाकपा माले नेता विशेश्वर देव की मनी पुण्यतिथि

डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कुसमाटांड़ स्थित शहीद गुरुदास भवन में शुक्रवार को
भाकपा माले नेता स्व. विशेश्वर देव की पुण्यतिथि मनाई गई। लोगों ने दिवंगत के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि दिवंगत विशेश्वर को गरीब, मजदूरों के  सच्चे हितैषी थे। उन्होंने हमेशा किसान, मजदूरो के हक अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए संघर्षत रहे। श्रद्धांजलि देने वालों में भाकपा माले के प्रखंड सचिव मुखिया गणेश महतो, पूर्व मुखिया संतोष रवानी, पशुपतिनाथ देव, विजय रजक, सुनील महतो, काशीनाथ मंडल, चंडी चरण देव, लखन गोराय, अशोक देव, प्रभाकर देव, ध्रुव महतो, धीरेंद्र रवानी, नरेंद्र सिंह आदि थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top