



भाकपा माले ने पीरटांड़ को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा, आंदोलन का ऐलान

विकास योजनाओं में लूट की खुली छूट : राजेश सिन्हा
डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा और बिमल वीर सिन्हा ने पीरटांड़ में संचालित विकास योजनाओं में अनियमितता का आरोप लगाते हुए पीरटांड़ को लूट का अड्डा बताया है। दोनों ने बयान जारी कर बताया है कि +2 हाई स्कूल बरियारपुर स्कूल के अलावे कई स्कूल में भवन निर्माण के कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिल रही है। पीरटांड़ क्षेत्र के माले सदस्य विमल कुमार सिन्हा ने गिरिडीह माले जिला मुख्यालय में लिखित शिकायत की है।
उन्होंने बताया कि पीरटांड़ प्रखंड में लगभग सभी विकास के कार्यों का यही हाल है। ग्रामीणों के द्वारा रोक भी लगाई जाती है किंतु विरोध के बाद भी संवेदक काम शुरू कर देते है, जिसका समाधान अति आवश्यक है। माले नेता राजेश सिन्हा ने सभी कागजातों को देखा और कार्य की तस्वीर भी देखी। कहा कि कार्य के स्टीमेट में चिमनी ईंट लिखा है लेकिन लोकल ईंट लगाया जा रहा है। इसकी जांच कराई जाएगी। विभाग यदि कोई कार्रवाई नहीं करता है तो, डीसी गिरिडीह को लिखित आवेदन देंगे। इसके बाद बेहतर कार्य नहीं हुआ तो आंदोलन के तरफ रुख करेंगे। राजेश सिन्हा ने कहा कि पीरटांड़ और मधुबन क्षेत्र में सरकारी कार्यों को कोई देखने वाला नहीं है। पहले सत्ता बीजेपी की थी अब जेएमएम की है किंतु भ्रष्टाचार चरम पर है। कोई अफसर देखने वाले नहीं है। ग्रामीणों में दहशत फैलाया जाता है। थाना और पुलिस का डर पैदा किया जाता है। जल्द पीरटांड़ क्षेत्र से पुलिस अधीक्षक से महिलाओं की टीम मिलेगी।
लाल झंडा से ही उम्मीद इसलिए पूरे पीरटांड़ में एक एक बूथ पर अपना संगठन बनाएंगे
नेताओं ने कहा कि जल्द बड़ी बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा कर पहले तो लोगों को जोड़ा जाएगा। फिर घर घर, गांव गांव में मेंबर बनाकर बड़े आंदोलन की और ले जायेंगे। महिलाओं को एपवा से जोड़ा जाएगा। छात्र, किसान, मजदूर, प्रवासी मजदूर को संगठन में जोड़कर पीरटांड़ में जोड़कर जल्द से जल्द बैठक होगी। राजेश सिन्हा ने कहा लगभग दस बैठक में हम खुद इस पहल मे साथ रहेंगे। माले के वरिष्ठ नेता पूरन महतो इसको गाइड करेंगे।




