भाकपा माले ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान

Advertisements

भाकपा माले ने नवनिर्वाचित पार्षदों का किया सम्मान

डीजे न्यूज, धनबाद : भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी की ओर से टेम्पल रोड, पुराना बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में मंगलवार (10 मार्च 2026) को धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित पार्षदों के सम्मान में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिला सचिव बिंदा पासवान ने की।

कार्यक्रम में वार्ड संख्या 10 से देवाशीष पासवान, वार्ड 49 से बबिता गोराई, वार्ड 46 से रानी देवी, वार्ड 30 से निर्मला देवी, वार्ड 48 से अलिम अंसारी तथा वार्ड 42 से मुनिलाल राम सहित वार्ड 36 से कम अंतर से चुनाव हारने वाले मुकेश राय भी उपस्थित रहे।

समारोह में मुख्य अतिथि भाकपा माले के पोलित ब्यूरो सदस्य सह लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने सभी पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को जीत की बधाई देते हुए कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और संघर्ष की जीत है। उन्होंने सभी पार्षदों से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने और जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का आह्वान किया।

समारोह में माले के वरिष्ठ नेता हरिप्रसाद पप्पू, कार्तिक प्रसाद, सबुर गोराई, सुभाष चटर्जी, विजय कुमार पासवान, राणा चटराज, कल्याण घोषाल, हरेन्द्र निषाद, सुहागनी देवी, सोनू गोराई, माधुरी कुमारी, मनीष यादव, उमेश पासवान, विश्वजीत राय, बुटन सिंह, भूषण महतो, गुड्डू रजक, लड्डू अंसारी और संजय पासवान सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी पार्षदों को बधाई दी।

कार्यक्रम के अंत में जिला सचिव बिंदा पासवान ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top