भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक में चुनाव रणनीति और संगठन विस्तार पर मंथन

Advertisements

भाकपा माले की जिला कमेटी की बैठक में चुनाव रणनीति और संगठन विस्तार पर मंथन

राज्य सचिव मनोज भक्त, पूर्व विधायक विनोद सिंह, जिला सचिव अशोक पासवान और इंकलाबी नौजवान सभा महासचिव नीरज कुमार ने किया नेतृत्व

डीजे न्यूज, पीरटांड़(गिरिडीह) : भाकपा (माले) की गिरिडीह जिला कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को मधुबन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राज्य सचिव मनोज भक्त ने की, जबकि इसमें पूर्व विधायक सह पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद सिंह, जिला सचिव अशोक पासवान और इंकलाबी नौजवान सभा के महासचिव नीरज कुमार ने अगुवाई की।

बैठक में संगठन विस्तार, झारखंड एसआईआर, बिहार चुनाव कोष, नए मतदाताओं को जागरूक करने और पुराने वोटरों को पुनः सक्रिय करने जैसे अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित नेताओं और सदस्यों ने झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर गंभीर विचार-विमर्श किया। जिला कमेटी के लगभग सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे और पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर बल दिया।

राज्य सचिव मनोज भक्त और जिला सचिव अशोक पासवान ने कहा कि गिरिडीह जिला में पार्टी मजबूत है, लेकिन अब लक्ष्य यह है कि पार्टी को झारखंड के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति के साथ स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव कोष को लेकर झारखंड के कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। इस अभियान के तहत बिहार में झारखंड की टीम भेजने की योजना भी बनाई गई है। पूर्व विधायक सह पोलित ब्यूरो सदस्य विनोद सिंह ने कहा कि बिहार में लगभग 65 लाख मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं, जिनमें 35 लाख प्रवासी मजदूर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड में इस तरह की स्थिति न बने, इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को सतर्क रहना होगा। सिंह ने कहा, “महिला, अल्पसंख्यक, दलित, गरीब और मजदूर तबके को सचेत रहना होगा ताकि उनका हक कोई न छीन सके।” उन्होंने बिहार चुनाव कोष, एसआईआर मुद्दे और बिहार चुनाव रणनीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए कहा कि झारखंड के कार्यकर्ताओं को 100 प्रतिशत मेहनत देनी होगी, ताकि बिहार के साथियों का मनोबल ऊंचा हो सके। बैठक में जिला और राज्य कमेटी के सदस्य सीताराम सिंह, भोला महतो, जयंती चौधरी, राजेश सिन्हा, भोला मंडल, रामेश्वर चौधरी, पवन महतो सहित सभी वरिष्ठ सदस्यों ने अपने-अपने संगठनात्मक अनुभव और सुझाव साझा किए। सभी ने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करना ही आने वाले दिनों की सबसे बड़ी चुनौती और जिम्मेदारी है। इंकलाबी नौजवान सभा के महासचिव नीरज कुमार ने कहा कि बिहार का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है और इस अभियान में झारखंड की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे बढ़कर बिहार चुनाव कोष अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और संगठन की ताकत को जनता तक पहुंचाएं। बैठक में उस्मान अंसारी, मीना दास, पूरन महतो, परमेश्वर महतो, पवन महतो, मुन्ना राणा, रामू बैठा, लालमनी यादव, संदीप जयसवाल, शेखर सुमन, सोनू पांडेय, शंकर पांडे, कन्हाई पांडेय, मेहताब अली मिर्जा, रामलाल मुर्मू, राम किशुन यादव, कयूम अंसारी, राजकुमार दास, मुस्तकीम अंसारी, नागेश्वर महतो, अभिमन्यु राम, मंटू, अशोक, धानेश्वर पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे और अपने विचार रखे।

बैठक का समापन एकजुटता, जनसंपर्क और पार्टी के संगठन विस्तार के संकल्प के साथ किया गया। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में भाकपा (माले) गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में जनता की आवाज को और मजबूती से उठाएगी।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top