भाकपा माले की बाघमारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न संगठन की मजबूती पर दिया जोर, विस्थापन व भू धंसान के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय

Advertisements

भाकपा माले की बाघमारा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन संपन्न

संगठन की मजबूती पर दिया जोर, विस्थापन व भू धंसान के खिलाफ आंदोलन चलाने का निर्णय

डीजे न्यूज, कतरास(धनबाद): नवागढ़ स्थित विवाह भवन (हॉल) में मंगलवार को आयोजित भाकपा माले की बाघमारा विधानसभा स्तरीय बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। सदस्यता नवीकरण और नये सदस्य बनाने तथा कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया।  14 अप्रैल को शहीद कॉ. गुरुदास चटर्जी की शहादत कार्यक्रम में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। चालू माह के अंत तक विस्थापित, भू-धंसान एवं जनसमस्याओं को लेकर बाघमारा प्रखंड में जन आंदोलन चलाने की रणनीति बनाई गई।
पार्टी के धनबाद लोकसभा प्रभारी जनार्दन प्रसाद ने कहा कि भाकपा – माले एक क्रांतिकारी पार्टी है। मजदूरों और आम लोगों के हितों की लड़ाई लड़ना प्राथमिकता है। केन्द्र सरकार की गलत नीति के कारण देश संकट के दौर से गुजर रहा है। कोयला क्षेत्र को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। रैयतों की जमीन छीनी जा रही है। ग्रामीण विस्थापित होने को मजबूर हैं। उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है। भू धसान से लोग मर रहे है। संविधान पर हमला कर आमलोगों के अधिकार से वंचित किया जा रहा है। अध्यक्षता प्रखंड सचिव राजेश कुमार महतो ने की। मौके पर राज्य सचिव कार्तिक प्रसाद, शेख रहीम, गोपाल महतो , याकुब अंसारी, वंशी महतो, मुक्तेश्वर महतो , ठाकुर महतो , मानिक महतो , मुन्ना खान, जटल महतो , सुभाष बाउरी , शेख कलाम , रामेश्वर साव , दिनेश महतो , चैतु साव, लोबीन महतो ,चैत लाल महतो, शेख सिद्दीकी ,जोगेश महतो, प्रकाश महतो , राम समूझ हरिजन, पुरण महतो , शंकर रजक , संजीव महतो , मुकंद महतो समेत दर्जनों प्रमुख कार्यकर्ता मौजूद थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top