
भाजपाइयों ने पांडरपाला में किया पौधारोपण
डीजे न्यूज, धनबाद:
एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने सोमवार को पांडरपाला में पौधरोपण किया। जिला मंत्री पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित सहित अन्य ने जामुन, तेजपत्ता, अशोक, अमरुद आदि प्रजाति के 15 पौध लगाए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ मां के नाम अभियान पर्यावरण संरक्षण और मातृत्व के महत्व को दर्शाता है। हम सभी को पेड़ लगाने और पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लेना चाहिए। अभियान के जिला सह प्रभारी उचित महतो ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य मां के नाम पर एक पेड़ लगाना है और एक स्थाई स्मृति बनाना है, जो न केवल पर्यावरण की रक्षा करेगा बल्कि एक हरे और अधिक समृद्ध भविष्य के निर्माण में भी योगदान देगा।
मौके पर संदीप सिंह, धनलाल दुबे, गौतम कुमार आदि थे। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस से लगातार 30 जून तक मोदी सरकार के विकसित भारत का अमृत काल “संकल्प से सिद्धि तक” के 11 वर्ष पूर्ण होने पर अभियान चलाया रहा है। 17 जून को महानगर के सभी मंडलों में संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा।