भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान

Advertisements

भाजपाइयों ने चलाया स्वच्छता अभियान
डीजे न्यूज, धनबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा के निमित्त बुधवार को सिटी सेंटर गांधी चौक में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा धनबाद महानगर के तत्वावधान में आयोजित अभियान के तहत शहर के विभिन्न हिस्सों एवं कई मंडलों में भी स्वच्छता जागरूकता और सफाई अभियान चलाया गया।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल पर झाड़ू लगाकर साफ सफाई की। विधायक ने कहा कि पीएम ने अब तक गरीबों , दलितों, किसानों, मजदूरों, महिलाओं, बच्चों ,सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े और मध्यम वर्ग के कल्याण के लिए जितने कार्य किए हैं वह अभूतपूर्व है। ऐसे में प्रधानमंत्री का जन्मदिन हम समाज के बीच अपने सेवा कार्यों के माध्यम से मना रहे हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है साथ ही लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिलाध्यक्ष श्रवण राय, अभियान प्रभारी सर जिला मंत्री पंकज सिन्हा, प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य रमेश राही, जिला महामंत्री मानस प्रसून, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा , तमाल राय , मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, सरोज शुक्ला, नीरज सिन्हा, मुन्ना शर्मा, शुभम बनर्जी थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top