Advertisements



भाजपाइयों ने बांटे सामग्री
डीजे न्यूज, धनबाद: धनबाद विधायक राज सिन्हा के सौजन्य से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धनबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मंडलों में दीपावली पर्व के अवसर पर जरूरतमंद लोगों के बीच मिट्टी के दीए, बाती एवं तेल का वितरण किया गया।
मनाईटाँड मंडल अध्यक्ष संजय कुशवाहा, मनोज गुप्ता, सत्येंद्र ओझा ने कहा कि
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक दीपावली की खुशियाँ पहुँचाना तथा पारंपरिक संस्कृति को जीवित रखना है। विधायक राज का मानना है कि “दीपावली केवल रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि यह आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का प्रतीक है। मौके पर संजय कुशवाहा, सूरज पासवान, किशोर मंडल, दीपक कुमार, मौषम सिंह, सत्येंद्र ओझा, मनोज गुप्ता, सुमन सिंह, मनमोहन सिंह आदि उपस्थित थे।
