

भाजपा टुंडी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 16 को गोमो में, तैयारी में जुटी पार्टी
सम्मेलन को सफल बनाने में सभी लोग लग जाएं : संयोजक ज्ञान रंजन सिन्हा
डीजे न्यूज, राजगंज(धनबाद) : भाजपा का टुंडी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन 16 अक्टूबर को गोमो मंडल के गोमो दुर्गा मंदिर में होगा। इस सम्मेलन की तैयारी को लेकर टुंडी विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक राजगंज मंडल के ठाकुरबारी राम जानकी मंदिर में हुई। भाजपा राजगंज मंडल अध्यक्ष रंजीत सिंह ने अध्यक्षता की जबकि संचालन नीलकंठ रवानी एवं धन्यवाद ज्ञापन मोहन कुंभकार ने किया। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान एवं जीएसटी बचत महोत्सव की तैयारी को लेकर यह सम्मेलन हो रहा है।
बैठक में मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियां पर विशेष रूप से चर्चा हुई। कहा गया कि जीएसटी बचत महोत्सव एवं आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन के माध्यम से हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी तथा गर्व से कहो यह स्वदेशी है जैसे संकल्पों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इस कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानरंजन सिन्हा ने विशेष रूप से आत्मनिर्भर भारत संकल्प एवं जीएसटी महोत्सव के विषय में मार्गदर्शन दिया। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए उन्होंने कहा कि टुंडी विधानसभा स्तरीय सम्मेलन को सफल बनाने में आप सभी लोग अपना-अपना सहयोग देंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा ग्रामीण जिलाअध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से ही लग जाएं। मौके पर मनोज मिश्रा, सुरेश महतो, हिरामन नायक, समीर साव, प्रदीप वर्मा, तिलक मंडल, वासुदेव कुमार, विरीची सिंह, राजेश सिंह, सुनील मंडल, सुरेश किस्कू, प्रवीण चौधरी, मनोज रजक, संजय तिवारी, विजय चौधरी, मुकेश प्रमाणिक, रवि प्रमाणिक, विकास चंद्रा, डब्लू सिंह, संजय राम माहुरी, जानकी रजक, विनोद कुमार आदि उपस्थित थे।
