भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी वकीलों से मिले, मांगा समर्थन 

Advertisements

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी वकीलों से मिले, मांगा समर्थन 

वकीलों ने सुनाई समस्याएं, डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने दिया आश्वासन : आशीर्वाद मिला तो सभी विभागों से समन्वय कर सुलझाएंगें सड़क जाम और सफाई की समस्या 

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ. शैलेन्द्र चौधरी ने बुधवार को गिरिडीह कचहरी परिसर का दौरा कर अधिवक्ताओं, न्यायालय कर्मियों एवं आम नागरिकों से आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी से संवाद कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

संवाद के दौरान कचहरी परिसर में व्याप्त कई मूलभूत समस्याएँ सामने आईं। अधिवक्ताओं एवं कर्मचारियों ने बताया कि परिसर में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं है। साफ-सफाई की कमी है। शौचालयों की उचित व्यवस्था नहीं होने से भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। गंदगी एवं अव्यवस्था के कारण परिसर की छवि भी प्रभावित हो रही है। भाजपा नेता व बार एसोसिएशन के सचिव चुन्नूकांत भी उनके साथ थे।

डॉ. चौधरी ने इन सभी समस्याओं को प्राथमिकता से समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कचहरी परिसर शहर का महत्वपूर्ण केंद्र है और यहाँ की व्यवस्था बेहतर होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वादा किया कि चुने जाने के बाद वे संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर जाम की समस्या के समाधान, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, नियमित सफाई व्यवस्था तथा स्वच्छ एवं सुलभ शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।

उन्होंने कहा कि “आपका विश्वास, स्नेह और समर्थन ही सेवा के संकल्प को मजबूत करता है। गिरिडीह को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर बनाना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी मिलकर गिरिडीह को और अधिक सुंदर एवं विकसित बनाएंगे।” नगर निगम चुनाव में डॉ. शैलेन्द्र चौधरी का चुनाव चिन्ह “नारियल फार्म” है तथा उनका क्रमांक संख्या 15 है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे क्रमांक 15 पर “नारियल फार्म” चुनाव चिन्ह पर मतदान कर विकास, ईमानदारी और समर्पण को अपना समर्थन दें।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top