भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने किया मेगा रोड शो विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है धनबाद की जनता: ऋतुराज सिन्हा

Advertisements

भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने किया मेगा रोड शो

विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है धनबाद की जनता: ऋतुराज सिन्हा

डीजे न्यूज, धनबाद: नगर निगम चुनाव में महापौर पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार (अग्रवाल ) के समर्थन में शनिवार को धनबाद की सड़कों पर जनसमर्थन का सैलाब उमड़ पड़ा। भव्य एवं ऐतिहासिक रोड शो में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा, धनबाद विधायक राज सिन्हा एवं जिला अध्यक्ष श्रवण राय की उपस्थिति ने जनउत्साह को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया।
रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित परिवारजनों, कार्यकर्ताओं एवं धनबादवासियों के अपार स्नेह, उत्साह, जोश और आशीर्वाद ने पूरे चुनावी अभियान में नई ऊर्जा एवं नई चेतना का संचार किया।
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि धनबाद की जनता ने आज यह स्पष्ट कर दिया है कि वह विकास, पारदर्शिता और मजबूत नेतृत्व के साथ खड़ी है। संजीव कुमार (अग्रवाल ) एक ईमानदार, कर्मठ और समर्पित जननेता हैं। उनके नेतृत्व में धनबाद निश्चित रूप से विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा। जनता का यह अपार स्नेह ऐतिहासिक जीत की भूमिका बना रहा है। उन्होंने धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए धनबाद की जनता से क्रमांक संख्या 27  चुनाव चिन्ह हरी मिर्च पर मोहर लगाकर रिकार्ड मतों से विजय बनाने की अपील की।
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि
धनबाद की सड़कों पर उमड़ा यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि शहर की जनता बदलाव चाहती है और भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार अग्रवाल पर पूर्ण विश्वास रखती है। यह चुनाव विकास, सुशासन और ईमानदारी की जीत बनेगा। धनबाद को एक नई दिशा देने के लिए जनता पूरी तरह संकल्पित है।
प्रत्याशी संजीव कुमार ने कहा कि यह रैली नहीं यह धनबाद के स्वाभिमान सम्मान और सुनहरे भविष्य की हुंकार है ।जनता का आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की ताकत यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है। यह चुनाव कुर्सी का नहीं धनबाद के भविष्य का चुनाव है । मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार ने आगे कहा कि धनबाद को देश के अग्रणी शहरों की कतार में खड़ा करेंगे यह मेरा वादा है। धनबाद की देवतुल्य जनता का एक-एक वोट धनबाद के उज्जवल भविष्य की नींव रखेगा।
जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि
यह रोड शो नहीं, बल्कि धनबाद की जनता का जनआशीर्वाद है। हर वर्ग, हर समाज का अपार समर्थन यह दर्शाता है कि संजीव कुमार (अग्रवाल) की जीत सुनिश्चित है। संगठन के कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास मिलकर इस चुनाव को ऐतिहासिक बनाएगा।
मेगा रोड शो में जिला महामंत्री मानस, उपाध्यक्ष शेखर सिंह, वीरेंद्र हांसदा, जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी पंकज सिन्हा, रूपेश सिन्हा, नरेंद्र त्रिवेदी, रीता यादव, मंडल अध्यक्ष रंजय सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल, हुल्लास दास, इंद्रभूषण कुशवाहा, सुमन सिंह, मौसम सिंह, शशि सिंह, सन्नी रवानी, मनोज गुप्ता, बसंती सिंह ,रिंकू सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Social media & sharing icons powered by UltimatelySocial
Scroll to Top