



भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी आज संकल्प पत्र जारी करेंगे

शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत करेंगे
डीजे न्यूज, गिरिडीह : नगर निगम चुनाव के क्रम में सोमवार को दोपहर एक बजे, गैली होटल, बरगंडा में भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी डॉ शैलेन्द्र चौधरी संकल्प पत्र(विजन डॉक्यूमेंट) जारी करेंगे। इस मौके पर वह मीडिया से भी बातचीत करेंगे।
इस अवसर पर झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री राज पालीवार, पूर्व महापौर सुनील पासवान, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, महानगर जिलाध्यक्ष रंजीत राय, ग्रामीण जिलाध्यक्ष महेंद्र वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव दुबे सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डॉ शैलेन्द्र चौधरी द्वारा गिरिडीह नगर निगम चुनाव हेतु संकल्प पत्र जारी कर शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य जनहित के मुद्दों पर विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की जाएगी।




