



भाजपा संगठन को मिली नई मजबूती, गिरिडीह जिले के 26 मंडलों में अध्यक्षों की घोषणा

डीजे न्यूज, गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए गिरिडीह जिले के 26 मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 26 मंडलों के प्रतिनिधियों के नाम भी घोषित किए गए हैं, जबकि 13 मंडल अध्यक्षों के नाम फिलहाल होल्ड पर रखे गए हैं।
यह घोषणा भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के अनुमोदन एवं जिला पर्यवेक्षक अनंत ओझा की सहमति के बाद शनिवार को जिला भाजपा कार्यालय में जिला चुनाव अधिकारी शशिभूषण भगत द्वारा की गई। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों को जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व विधायक अनंत ओझा, जिलाध्यक्ष महादेव दुबे, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, जिला महामंत्री महेंद्र वर्मा, संदीप डंगाइच, नवीन सिन्हा, मनोज सिंह, रंजीत राय, सुभाषचंद्र सिन्हा, दिनेश यादव, अमर सिन्हा, विनय कुमार सिंह, प्रो. विनीता कुमारी सहित अन्य नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
घोषित मंडल अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है—
धनवार से अरविंद कुमार, डोरंडा से राजू पांडेय, मनसाडीह से अशोक राय, घोड़थम्भा से कृष्ण कुमार वर्मा, तिसरी से सुनील कुमार शर्मा, चंदौरी से सुनील साव, गावां से चंद्रशेखर आजाद, सरिया से मनीष कुमार मंडल, कोयरीडीह से नरेश कुमार रजक, जरीडीह से लक्ष्मण प्रसाद सिंह, भरकट्टा से प्रवीण प्रभाकर, जमुआ से बालगोविंद यादव, झारखंडधाम से विकास मंडल, नवडीहा से सुधीर वर्मा, चतरो से अजय तिवारी, गांडेय से प्रकाश यादव, अहिल्यापुर से पुरुषोत्तम कुमार, ताराटांड़ से चिंतामणी सिंह, बेंगाबाद से सौरव मिश्रा, छोटकी खरगडीहा से रघुनंदन कुशवाहा, लेदा से मनोज पांडेय, कोवाड़ से मनोहर यादव, गिरिडीह मध्य से खिरोधर दास, पीरटांड़ से अजय सिंह, निमियाघाट से राजू साव एवं ससारखो से जयप्रकाश वर्मा को मंडल अध्यक्ष बनाया गया है।
पार्टी नेताओं ने कहा कि नई टीम के गठन से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी चुनावों में इसका सकारात्मक असर देखने को मिलेगा।




