Advertisements

भाजपा नेत्री ने किया अदिति व प्राची को सम्मानित
डीजे न्यूज, बलियापुर (धनबाद):
सिंदरी विधानसभा क्षेत्र की भाजपा नेत्री तारा देवी गुरुवार की शाम बलियापुर पहुंची। वे नीट की परीक्षा में सफलता हासिल करने वाली अदिति एवं प्राची के आवास पहुंची। भाजपा नेत्री ने दोनों छात्राओं को सम्मानित करते हुए हौसला आफजाई की। बता दें कि अदिति और प्राची एक ही परिवार की हैं। दोनों ने आपस में प्रतिस्पर्धा कर नीट क्रेक किया है। मौके पर गिरधारी लाल अग्रवाल समेत सरिया परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे।