Advertisements


भाजपा नेता तारा देवी ने किया ‘रेल टेका डहर छेका आंदोलन का समर्थन
डीजे न्यूज, बलियापुर(धनबाद): कुड़मी समुदाय की वर्षों पुरानी मांग को लेकर 20 सितम्बर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम ‘रेल टेका डहर छेका’ को भाजपा नेत्री तारा देवी ने पूर्ण समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन हमारी पहचान से जुड़ा हुआ है। कहा कि कुड़मी समुदाय मूल रूप से आदिवासी ही है, लेकिन बाद में टीआरआई की सूची से इसे हटा दिया गया था। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि बड़ी संख्या में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं। यह आंदोलन कुड़मी समाज की पहचान और अधिकारों की लड़ाई को और मजबूत करता है।
