

























































भाजपा नेता रमा सिन्हा ने मेयर के लिए ठोंका दावा

प्रदेश अध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष को पत्र लिखकर कहा-मौका मिला तो जीतकर पार्टी को देंगे तोहफा
डीजे न्यूज, धनबाद : भाजपा की जुझारू महिला नेता रमा सिन्हा ने मेयर चुनाव के लिए अपनी दावेदारी भाजपा नेतृत्व के समक्ष पेश की है। रमा सिन्हा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं धनबाद महानगर अध्यक्ष श्रवण राय को पत्र भेजकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। विदित हो कि रमा सिन्हा किसी राजनीतिक परिवार से नहीं है। वह उन गिने चुने महिला नेताओं में से हैं जिन्होंने अपने बलबूत राजनीति में अपनी पैठ बनाई है।
प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में रमा सिन्हा ने कहा है कि वह वार्ड नंबर 21 की वीर कुंवर सिंह नगर, कार्मिक नगर की निवासी हैं। वह मेयर चुनाव में खड़ा होना चाहती हैं। रमा सिन्हा ने बताया कि वह 2014 से धनबाद जिले से लेकर भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश इकाई में सांगठनिक रूप से सक्रिय रही हैं। संगठन के प्रति निष्ठा एवं सक्रियता के आधार पर मुझे मेयर का चुनाव लड़ने का मौका दिया जाए। रमा सिन्हा ने कहा कि पार्टी ने यदि मौका दिया तो मैं जनता के आशीर्वाद से चुनाव जीतकर पार्टी की अपेक्षा पर खरी उतरूंगी।
रमा सिन्हा ने कहा कि हर कार्यक्रम में चाहे महानगर हो, जिला हो, प्रांत हो या संगठन के अनुसार अन्य राज्यों में आयोजित कार्यक्रम में उनकी सक्रिय भूमिका एवं भागीदारी रहती है। इस नाते वह इस पद की वह प्रबल दावेदार हैं।



